{"_id":"669d60ab37f40a4d3b0f6394","slug":"3500-got-registered-138-crores-outstanding-on-17-hundred-consumers-bijnor-news-c-14-mrt1038-604028-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 3500 ने कराया पंजीकरण, 17 सौ उपभोक्ताओं पर 138 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 3500 ने कराया पंजीकरण, 17 सौ उपभोक्ताओं पर 138 करोड़ बकाया
विज्ञापन
- 5700 उपभोक्ता, पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में कुल 5700 नलकूप उपभोक्ता हैं। इनमें 3500 ने सरकार की ओर से चल रही शत-प्रतिशत बिल माफी योजना के अंतर्गत अभी तक पंजीकरण कराया है। बाकी पंजीकरण करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। डिवीजन के 1700 उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 138 कराेड़ की बकाया है।
विद्युत निगम के विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पटेल ने बताया कि उनके डिवीजन में 57 सौ नलकूप उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में अब तक सरकार की ओर से चल रही शत-प्रतिशत बिजली माफी योजना के अंतर्गत 3500 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। लाभ उसी को मिलेगा जो उपभोक्ता योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर लेगा।
अपंजीकृत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सभी उपभोक्ताओं को सरकार की योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और किसान यूनियन के नेताओं से संपर्क कर पंजीकरण कराने के लिए सुझाव दिया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके परिणाम सकारात्मक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
- 1700 उपभोक्ताओं पर 138 करोड़ की बकाया
अधिशासी अभियंता ने बताया कि डिवीजन में 5700 उपभोक्ताओं में 1700 ऐसे उपभोक्ता हैं। जिनके द्वारा मार्च 2023 तक का बकाया जमा नहीं की गई। इन उपभोक्ताओं पर निगम के करीब 138 करोड़ रुपये बकाया हैं। सरकार की योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित नलकूप उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने के बाद मार्च 2023 तक का भुगतान जमा करना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा तो उसे योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
- केवल 600 उपभोक्ता उठा रहे योजना का लाभ
एक्सईएन का कहना है कि डिवीजन में 600 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके द्वारा पंजीकरण कराने के बाद बिल माफी योजना का लाभ उठाया जा रहा है। बाकी ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने पंजीकरण तो कर लिया है। लेकिन उनके द्वारा शर्त के अनुसार मार्च 2023 तक का बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है।
- अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ी योजना की अवधि
एसडीओ तुषार राय ने बताया कि सरकार की ओर से योजना की अवधि 15 जुलाई से बढ़ाकर अब 31 जुलाई कर दी गई है। सभी उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने के लिए निगम काउंटर पर पहुंचकर पंजीकरण करा योजना का लाभ उठाने का सुझाव दिया जा रहा है।