{"_id":"5b79b01242c792465a6a4872","slug":"31534701586-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे दो कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे दो कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ी
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। गांव नागरपुर खंड़क सेन में केंद्र सरकार की दलित विरोधी नीतियों को लेकर भूूूख हड़ताल पर बैठे दो आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया।
गांव नागरपुर खड़क सेन में अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के बैनर तले 12 वें दिन भी आंदोलनकारियों की भूख हड़ताल रही। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठी महिला कमला देवी व तेजपाल की हालत बिगड़ गई। इससे आंदोलनकारियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में दोनों को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर दौड़ आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित कुमार रवि ने कहा कि यह आंदोलन दलितों के हित में चल रहा है। जब तक केंद्र सरकार दलितों की मांग नहीं मान लेती आंदोलन जारी रहेगा।