फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कथा में पथराव को लेकर चौकी पहुंचे विहिप नेता

कथा में पथराव को लेकर चौकी पहुंचे विहिप नेता

Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कथा में पथराव को लेकर चौकी पहुंचे विहिप नेता
अमरोहा। श्रीमद भागवत कथा में असमाजि क तत्वों द्वारा किए गए पथराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को विहिप के नेता जोया चौकी पहुंचे। जहां पथराव को लेकर नेताओं की पुलिस से बहस हुई। लोगों ने जोया चौकी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात डिडौली क्षेत्र के जोया इकौंदा रोड स्थित प्रेम वाटिका में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। इस मामले को लेकर विहिप जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकमल यादव, राकेश राणा, लोकेश यादव, जय सिंह, विजय वीर सिंह, माया गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, अमित गुप्ता, नितिन चौधरी, संजीव तोमर आदि रविवार को जोया चौकी पहुंचे। आरोप लगाया कि पथराव के दौरान लोगों ने छत पर जाकर देखो तो पत्थबाजों ने भागवत कथा बंद नहीं करने पर गोली चलने तक की धमकी दी है। पथराव करने वाले के चेहरे पर नकाब बंधा था। घटना के बाद लोगों भय व्याप्त है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इंस्पेक्टर ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि भागवत कथा में पथराव के संबंध में तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed