{"_id":"5b2d3b794f1c1bca228b6f74","slug":"31529691001-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजी के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजी के गुर सिखाए
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेट्स को योग और निशानेबाजी के गुर सिखाए
मंडावर ।
आदर्श बाल विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर में चल रहे एनसीसी वार्षिक शिविर में कैडेट्स को योग व निशानेबाजी के गुर सिखाए गए।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आंचल कुमार ने कैडेट्स को निशानेबाजी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कैंप में मिली शिक्षा कैडेट के जीवन भर काम आएंगी। कैंप में कैडेट्स को योग कराया गया। इसके बाद गंज स्थित फायरिंग रेंज पर ले जाकर निशानेबाजी के गुर सिखाए गए। सूबेदार मेजर सतीश चंद्र, कैंप प्रशिक्षक नायब सूबेदार बलकार सिंह, सूबेदार रामपाल, हवलदार कुंवर सिंह, संतोष सिंह ने कैडेट्स को फायरिंग के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट अशोक कुमार व राजेंद्र सिंह, चीफ ऑफिसर सुभाष बाबू राजपूत ने भी कैडेट्स को फायरिंग से जुड़ीं जरूरी बाते बताईं। कैंप में आरजेपी इंटर कॉजेज, जीआईसी, वर्धमान कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, बीआईसी, एमडीएस कॉलेज नजीबाबाद, साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद, एसवीजीजी इंटर कॉलेज विदुर कुटी, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के 416 कैडेट्स ने प्रशिक्षण लिया।