{"_id":"5b0efbd74f1c1ba66e8b5689","slug":"31527708631-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमरपुर के धीरज ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिमरपुर के धीरज ने अंतर्राष्ट्रीय खो-खो में मचाया धमाल
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरज ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो में मचाया धमाल
बिजनौर। गांव तैमूरपुर दीपा उर्फ तिमरपुर के धीरज ने अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में टीम इंडिया की ओर से खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस के सराहनीय कार्य के लिए चुनाव पर्यवेक्षक /आईएएस अफसर विजय वागमरे एवं उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने उसे सम्मानित किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी एवं एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह के अनुसार 22, 23 मई को हरियाणा के फरीदाबाद में हुई अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टेस्ट सीरीज में धीरज ने टीम इंडिया की ओर से खेलकर जिले का नाम रोशन किया है। धीरज ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के खो-खो कोच मुकुल कुमार के सानिध्य में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। धीरज ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच मुकुल कुमार को दिया है। इस अवसर पर पुलक कुमार डे, चित्रा चौहान, जिला खो-खो संघ के सचिव मुकुल कुमार, हिमांशु कुमार, धर्मदेव भाटी, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सैयद सादिक अनीस, अशविंदर कौर, विक्की गुप्ता, कमल कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।