फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डायट में शैक्षिक उन्नयन मेले का समापन

डायट में शैक्षिक उन्नयन मेले का समापन

Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
डायट में शैक्षिक उन्नयन मेले का समापन
चांदपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माईलपुर में दो दिवसीय शैक्षिक उन्नयन मेले में डीएम अटल कुमार राय ने जिले के शिक्षकों ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन स्कूलों में करने का आह्वान किया। स्कूलों में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। डीएम ने शैक्षिक मेले में लगाए गए टीएलएम की स्टॉल भी देखी। मेले का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को डायट में शैक्षिक उन्नयन मेले के दूसरे दिन डीएम अटल कुमार राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, प्राचार्य गिरवर सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा तैयार की गई शिक्षण सहायक सामग्री की विकास क्षेत्र वार स्टाल लगाई गई थी। डीएम ने सभी विकास क्षेत्रों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया तथा शिक्षकों द्वारा तैयार मॉडल की सराहना की। डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों के कार्यों की सराहना की और जिले के शिक्षकों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नवीन शिक्षा सत्र में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करने पर जोर दिया। इस मौके पर डीएम ने शुक्रवार को आयोजित अन्त्याक्षरी, चित्रकला, निबंध, अंग्रेजी और हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों से और अधिक मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर जोर दिया। प्राचार्य गिरवर सिंह ने दो दिन चले मेले की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने सहयोग करने वाले शिक्षकों की भी सराहना की। कार्यक्रम में नागेश कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र यादव, बीएसए महेश चंद्र, एसडीएम शिशिर कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन


रंगोली में देवमल की टीम रही अव्वल
डायट में शिक्षा उन्न्यन गोष्ठी में शिक्षकों की रंगोली प्रतियोगिता में स्वच्छता अभियान पर तैयार की गई रंगोली सराही गई। रंगोली प्रतियोगिता में ब्लॉक मोहम्मदपुर की टीम प्रथम, हल्दौर द्वितीय और किरतपुर की रंगोली तीसरे स्थान पर रही। रंगोली में बीईओ पी के शर्मा, शिव कुमार, विश्वास कुमार , हर्षवर्धन , दीपाली बालूजा, कविता चौधरी, लता चौधरी, अरूण जिंघाला, सुरेंद्र सिंह, गुलशन गुप्ता, तारिक अलीम, सुहेल बेग, सुखदेव सिंह कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर नाटक सराहे
इस्माईलपुर में शैक्षिक उन्नयन मेले में शिक्षा विभाग की प्रस्तुति सराही गई। मेले में डायट के बीटीसी छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुत लघु नाटिका सराही गई। पाडला स्कूल के छात्रों के देशभक्ति गीत और विकास क्षेत्र हल्दौर की शिक्षिका रुचिता चौधरी की देखरेख में शिक्षा पर आयोजित गीत भी सराहे गए। कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


शिक्षकों को भी मिला इनाम
परिषदीय स्कूलों में अच्छा शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को भी डीएम की ओर से सम्मानित किया गया। विकास क्षेत्र नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के शिक्षक सुधीर राणा, ब्लॉक हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय खतापुर के शिक्षक ज्ञान सिंह, छत्रपाल सिंह, राहुल कुमार, यशपाल सिंह, हर्षा, वैभव चौधरी, बुशरा और निर्माला शर्मा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed