{"_id":"5a7c9eed4f1c1ba2268b9302","slug":"31518116589-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी प्रतियोगिता के लिए दो शिक्षकों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी प्रतियोगिता के लिए दो शिक्षकों का हुआ चयन
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्य स्तरीय प्रस्तावित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिले से दो शिक्षकों का चयन किया गया है। दोनों शिक्षक नौ फरवरी को लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय 35 वीं वाहिनी पीएसी में कहानी प्रतियोगिता में कहानी सुनाएंगे। बृहस्पतिवार को दोनों शिक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को कहानी सुनाने के लिए शिक्षकों में रुचि उत्पन्न करने के लिए शासन ने शिक्षकों को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता से जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसके तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ ने जिला स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता कराने के निर्देश जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को दिए थे। जिला स्तर पर दो-दो शिक्षकों का चयन कर प्रदेश स्तर की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाना था। कहानी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, मनोरंजन युक्त, शिक्षाप्रद स्तर की तैयार कर सुनाने को कहा गया था। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गिरवर सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में सभी विकास क्षेत्रों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें राज्य स्तर के लिए विकास क्षेत्र हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर तालन के प्रधानाध्यापक सुहेल अख्तर बेग तथा ब्लॉक जलीलपुर के प्राथमिक विद्यालय चमनपुरा के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार का चयन प्रदेश स्तर की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों शिक्षक नौ फरवरी को लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय 35 वी वाहिनी पीएसी में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हल्दौर ब्लॉक के बीईओ पी के शर्मा ने बताया कि दोनों शिक्षक लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि शिक्षक प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।