{"_id":"59c55e2c4f1c1b29688b5f4a","slug":"31506106924-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और हवा के झोंकों से गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और हवा के झोंकों से गर्मी से मिली निजात
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश ने गर्मी और उमस से निजात दिला दी है। गन्ने और धान की फसल में पानी की जरूरत पूरी होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए है। जिले भर में 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
बृहस्पतिवार पूरी रात बादल छाए रहे। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक रुक रुक कर बारिश पड़ती रही। इस रिमझिम बारिश ने भी गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। बारिश से तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26 डिग्री तक आ गया है। बारिश गन्ने और धान की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद बताई जा रही है। हवा के तेज झोंकों से कई जगह पर धान की फसल गिरने की भी सूचना है। नगीना स्थित मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आर्र्दता बढ़ी होने के कारण अभी और बारिश होने का अनुमान है।