{"_id":"59b041ad4f1c1be47f8b4759","slug":"31504723373-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालू में डेंगू के पांच और रोगी मिलने से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालू में डेंगू के पांच और रोगी मिलने से मची खलबली
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बुखार का कहर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । कस्बा झालू में डेंगू और बुखार का कहर रुक नहीं रहा है। डेंगू के पांच और रोगी मिलने से लोगों में खलबली मची है। बुखार के मरीज भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।
कस्बा झालू में पिछले एक माह से डेंगू और बुखार ने कहर बरपा रखा है। स्वाइन फ्लू का भी एक मामला मिल गया है। बुखार के मरीज भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। कोई घर ऐसा नहीं बचा जिसमें बुखार से कोई पीड़ित न हो। झालू के मोहल्ला खत्रियान निवासी विक्की के पुत्र कुनाल, मोहल्ला मौलवियान निवासी संगीता शर्मा, कानूनगोयान निवासी चंखमोहन कोठीवाल के पुत्र देवांश, विवेक कोठीवाल की पत्नी शिल्पी, पुत्री अक्षरा को डेंगू हो गया है। दो दिन पहले बारिश होने पर बुखार के रोगी कम हुए थे, लेकिन बारिश के बाद बुखार के रोगी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से बुधवार को कस्बे में सफाई कराई और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया है। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल के अनुसार सड़ियापुर और कोतवाली देहात के मरीजों में डेंगू के संभावित लक्षण मिलें थे, लेकिन जांच में उनको डेंगू नहीं निकला। जिले में डेंगू का कोई रोगी उनकी जानकारी में नहीं आया है। झालू में बीमारी की हालत पहले से बेहतर है। बुखार के रोगी कम हुए हैं।