{"_id":"5991eb3a4f1c1b0a2b8b45cb","slug":"31502735162-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । जनपदीय शिक्षामित्र संघर्ष समिति ने 16 अगस्त तक शासन की ओर से शिक्षामित्रों की मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक अगस्त को प्रांतीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता के बाद 15 दिन के लिए धरना स्थगित कर दिया था। इसकी समय सीमा 15 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। वक्ताओं ने बताया कि यदि 16 अगस्त तक शिक्षामित्रों की मांग स्वीकार कर शासनादेश जारी नहीं किया तो 17 अगस्त से बीएसए कार्यालय पर धरना किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आदर्श सुधीर चौहान , संचालन अहतशाम अहमद ने किया। बैठक में सौरभ चौधरी, सूचित मलिक, रावेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पोपेंद्र सिंह, अजयपाल, प्रदीप कुमार, जयवीर सिंह, केशव त्यागी, पवन कुमार, धमेंद्र तोमर, दीपक राजपूत और ओमपाल मौजूद रहे।