{"_id":"5990aad04f1c1b04508b47d7","slug":"31502653136-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होदिं युवा वाहिनी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होदिं युवा वाहिनी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 04ड्ड
सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारे लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशीय आह्वान पर बाइक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लहराते हुए और देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते चल रहे थे।
मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा सांसद डॉ.यशवंत सिंह ने केएम इंटर कालेज के मैदान से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि इस यात्रा से देश-प्रेम, सामाजिक एकता एवं समरसता की भावना के साथ भारतीय संस्कृति व हिंदुत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सुभाषचंद बोस और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।। रैली केएम इंटर कालेज के मैदान से नगीना चौराहा, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, बांस मंडी, आदि से होते हुए केएम कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैैली में जिलाध्यक्ष हरीश चौहान, संजीव मलिक, शिवम राजपूत, सुमित राजपूत, मोनू विश्नोई, अंशुल राजपूत, संकित राठी, नीरज तोमर, रणवीर सिंह, कन्हैया राणा, दीपक राजपूत, शिवम चौधरी, गौरव राजपूत रहे। उधर ,अफजलगढ़ में भी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रभारी दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा गांव दहलावाला से शुरू होकर रेहड़, बादीगढ़, मानियावाला, कासमपुरगढ़ी, उधोवाला, जिकरीवाला, अफजलगढ़, भज्जावाला, आसफाबाद चमन, आलमपुर गांवड़ी, भूतपुरी होती हुई धामपुर पहुंचकर संपन्न हुई। शुभारंभ डाक्टर तेजपाल सिंह ने किया। वहीं राखी मेमोरियल विद्या निकेतन आसफाबाद चमन में तिरंगा यात्रा के कार्यकर्ताओं को स्कूल के प्रबंधक देवेश कुमार ने जलपान कराया। इस अवसर पर यात्रा में संदीप कुमार, ऋषिपाल सिंह, रचित कुमार, आदित्य, हर्ष कुमार, विकास कुमार, मोहित कुमार, अजय सिंह, शुभम वर्मा, रोबिन, राजीव अग्रवाल, अजीत कांबोज, सौरभ रुहेला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।