फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   300 m long Shekhupura Alam-Lahakkala communication road replaced

Bijnor News: 300 मीटर लंबा शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग बदहाल

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
300 m long Shekhupura Alam-Lahakkala communication road replaced
- लोक निर्माण विभाग की ओर से 10 माह पूर्व बनवाया गया था संपर्क मार्ग
विज्ञापन

- बरसात में कई जगहों से हुआ था क्षतिग्रस्त

मंडावली। क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग बदहाल है। 300 मीटर तक संपर्क मार्ग कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मंडावली क्षेत्र में शेखूपुरा आलम-लाहक कला संपर्क मार्ग क्षेत्र के शेखूपुरा आलम, लाहक कला, लाहक खुर्द, शाहबपुरा उमराव आदि गांव को जोड़ता हुआ जलालाबाद हाईवे पर निकलता है। मार्ग पर दिनभर क्षेत्रीय ग्रामीणों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सतीश प्रजापति, अनुज कुमार, राजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, हरिओम सिंह, शिवकुमार चौहान, पुखराज चौहान आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने इस संपर्क मार्ग को करीब 10 माह पूर्व बनाया था, लेकिन बरसात में मालन नदी का पानी मार्ग पर आने से संपर्क मार्ग कई जगहों से टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 मीटर तक संपर्क मार्ग पर गहरे गड्ढें हैं, जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ने कुछ समय पहले मार्ग के गड्ढों में मिट्टी डाली थी। ग्रामीणों ने बदहाल मार्ग के निर्माण की मांग की।

इसी मार्ग पर डायवर्ट होता है यातायात
कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन हरिद्वार दिशा से आने वाले वाहनों को शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर डायवर्ट करता है। मार्ग बदहाल होने से वाहनों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी।


शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क निर्माण के लिए शासन को एस्टीमेट भेजा गया था। मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। धनराशि आते ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। - पन्नालाल, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed