{"_id":"60fef7a48ebc3e587500a691","slug":"30-40-crore-budget-passed-in-municipality-board-meeting-bijnor-news-mrt5491637148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड बैठक में 30.40 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड बैठक में 30.40 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड बैठक में 30.40 करोड़ का बजट पारित
नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना बोर्ड की बजट बैठक में 2.4 करोड़ रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में नगर के विकास कार्य संबंधित रखे गए सभी प्रस्तावों को भी बोर्ड ने पास कर दिया।
नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बजट बैठक में अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने वर्ष 2021-22 के लिए बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने बोर्ड को बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित आय 32.80 करोड़ रुपये तथा 30.40 करोड़ रुपये का कुल अनुमानित व्यय रखा गया। जिसके तहत 2.4 करोड़ रुपये के लाभ का बजट पूरे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में सभासद मोहम्मद तालिब, मोहम्मद राकिब आदि ने विकास कार्यों खासकर सड़क निर्माण में पक्षपात का आरोप लगाया। अधिकतर सभासदों ने पालिका की बिजली व्यवस्था पर आपत्ति की।
पालिका के नामित सभासद अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, शिव शंकर सक्सेना, संजय शर्मा, महावीर सिंह आदि ने विकास कार्य के प्रस्ताव पास कराने के लिए भेजने से पहले सभी सभासदों को अवगत कराने की मांग रखी। नामित सभासद शिव शंकर सक्सेना ने खराब कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की मांग की। कई सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य सही समय पर ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर पालिका के सफाई एवं स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज राय वर्मा, पालिका के प्रधान लिपिक लाल बहादुर बाल्मीकि, लेखाकार मदन पाल सिंह, तलत अहमद, चेयर पर्सन पति शेख़ खलीलुर्रहमान, पालिका सभासद गोपाल शर्मा, अशोक कुमार, जोगेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।