{"_id":"64516276658ea4de8f065835","slug":"288-polling-parties-will-leave-from-km-college-today-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-655-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - केएम कॉलेज से आज रवाना होंगी 288 मतदान पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - केएम कॉलेज से आज रवाना होंगी 288 मतदान पार्टियां
Wed, 03 May 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
- एसडीएम ने ली आरओ और एआरओ की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। चार मई को होने वाले मतदान को संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र की पांचों नगर पालिकाओं और नगर पंचायत सहसपुर के आरओ और एआरओ की बैठक ली। निर्देशित किया कि तीन मई को केएम कॉलेज के मैदान से 288 पोलिंग पार्टियां सवेरे आठ बजे से रवाना होंगी। पार्टियों को रवाना करने के लिए केएम कॉलेज में आठ टेबल की व्यवस्था की गई है।
केएम इंटर कॉलेज में संपन्न बैठक में एसडीएम ने कहा कि तीन दिन से बरसात हो रही है। इससे निपटने के लिए कॉलेज में अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था की गई है। जिससे चुनाव सामग्री को प्राप्त करने के बाद सभी मतदान कर्मी कमरों मेंं बैठ कर चुनाव सामग्री को देख लें। 288 पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 84 वाहनों को लगाया गया है। सभी को प्रशासन की ओर से अधिग्रहीत कर लिया गया है। तीन मई को सवेरे आठ बजे से मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया गया कि 28 पोलिंग पार्टियां सहसपुर, 54 स्योहारा, 54 नहटौर, 56 धामपुर, 32 अफजलगढ़ और 64 शेरकोट के लिए रवाना होगी। बैठक में तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, अजयपाल सिंह आदि रहे।