फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   284 tablets were distributed 14 days ago, work not started

Bijnor News: 14 दिन पहले हो चुका 284 टैबलेटों का वितरण, चालू नहीं किया कार्य

Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
284 tablets were distributed 14 days ago, work not started
- शिक्षकों को रियल टाइम बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के लिए दिए गए हैं टैबलेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों को शिक्षक और बच्चों की रियल टाइम बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने, स्कूल के प्रतिदिन डाटा ऑनलाइन करने को करीब 14 दिन पहले टैबलेटों का वितरण किया चुका है। शिक्षकों की ओर से अभी तक उन्हें चालू नहीं किया जा चुका है। यहां तक कि शिक्षक अपनी निजी आईडी से सिमों को खरीदने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। बीएसए का कहना है कि उन्हें शिक्षा निदेशालय लखनऊ से आदेशों के आने का इंतजार है। आदेश मिलते ही सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने बताया कि जनपद के सभी प्राइमरी और कंपोजिट विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज शिक्षकों को रियल टाइम बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने एवं अन्य सभी प्रकार के सभी रजिस्टरों के कार्य को डिजिटल ऑनलाइन करने के लिए टैबलेटों का वितरण किया जा चुका है। टैबलेटों को चालू कराने को अभी निदेशालय से आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से लखनऊ मंडल के कुछ जनपदों में रियल टाइम बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के लिए प्रयोग कराया जा रहा है। प्रयोग के सफल हो जाने के बाद यह समूचे उत्तर प्रदेश में लागू होगा। हालांकि जनपद बिजनौर में शिक्षकों द्वारा रियल टाइम बायोमेट्रिक हाजिरी और अन्य 12 रजिस्टरों को डिजिटल ऑनलाइन करने का विरोध किया जा रहा है। फिर भी अभी निदेशालय से चालू कराने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं आया। जैसे ही आदेश प्राप्त होगा। सख्ती से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निजी आईडी पर सिमों को खरीदने में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक

बीएसए का कहना है कि अभी जनपद बिजनौर में प्राइमरी, कंपोजिट विद्यालयों के इंचार्ज अध्यापकों और सहायक अध्यापकों को टैबलेट प्राप्त होने के बाद भी उनके द्वारा मोबाइल सिमों को खरीदने में रुचि नहीं ली जा रही है। जिससे सिमों को खरीदने की गति धीमी है। बकौल बीएसए, अब तक हुए निरीक्षण के दौरान सिमों को खरीदने की प्रगति असंतोषजनक मिली। जो अनुचित है। शिक्षकों ने जब टैबलेटों को रिसीव कर लिया है, तो उन्हें सिम डाल कर चालू कर लेना चाहिए। गौरतलब है कि धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में सभी प्राइमरी और कंपोजिट विद्यालयों में 284 टैबलेट का वितरण विभाग की ओर से किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed