{"_id":"5fb410518ebc3e9b9f372f26","slug":"28-lakh-66-thousand-units-of-electricity-generated-on-diwali-dhampur-news-mrt5113542151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कालागढ़ के पावर हाउस ने बनाई 28लाख 66 हजार यूनिट बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कालागढ़ के पावर हाउस ने बनाई 28लाख 66 हजार यूनिट बिजली
विज्ञापन
दिवाली पर बनाई 28 लाख 66 हजार यूनिट बिजली
कालागढ़। दिवाली पर कालागढ़ के पावर हाउस से 28 लाख 66 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे से पावर हाउस से बिजली का उत्पादन बंद कर दिया गया।
दिवाली पर धनतेरस से भाई दूज तक कालागढ़ पावर हाउस से बिजली का उत्पादन कर ग्रिड को बिजली की आपूर्ति दी गई। उत्तराखंड जलविद्युत उत्पादन निगम के कालागढ़ के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि पावर हाउस से धनतेरस पर दोपहर 12 बजे से भाई दूज तक 28 लाख 66 हजार यूनिट बिजली बनाई गई। इस उत्पादन के लिए 1,26,720 क्यूसेक पानी का इस्तेमाल किया गया। पानी को पावर हाउस के माध्यम से रामगंगा नदी में चलाया गया। 1974 से कालागढ़ पावर हाउस से धनतेरस से दिवाली तक बिजली का उत्पादन करने की परंपरा है। कालागढ़ पावर हाउस से दिवाली पर 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है।