फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   26 km marathon will be held on 26 January

नेहरु स्टेडियम से सुबह आठ बजे से शुरु होगी 26 किलोमीटर की मैराथन

Sat, 23 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
26 km marathon will be held on 26 January
26 जनवरी को होगी 26 किमी की मैराथन
विज्ञापन

बिजनौर। गणतंत्र दिवस पर सुबह आठ बजे से कोविड योद्धाओं को समर्पित रिपब्लिक डे मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सड़क यातायात बंद रहेगा और पुलिस की मोबाइल वैन भी रन करेगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

डीएम रमाकांत पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक ली। डीएम के अनुसार गणतंत्र दिवस पर मैराथन एवं मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कराने के लिए एडीएम प्रशासन विनोद कुुमार गौड़ को प्रभारी के रूप में नामित किया गया है। खेल विभाग के तत्वाधान में 26 किमी मैराथन पुरुष वर्ग, 26 किमी मैराथन 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग, 10-10 किमी मिनी मैराथन पुरुष एवं महिला वर्ग, पांच किमी, 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग, चार किमी रन फॉर फन एंड फैमिली मैराथन का आयोजन सुबह आठ बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 किमी मैराथन नेहरु स्टेडियम से शुरु होकर मंडावर स्थित शहीद प्रीतम सिंह द्वार तक जाकर उसी रूट से वापस होकर नेहरु स्टेडियम पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के दौरान सड़क पर यातायात बंद रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबाइल वैन भी मैराथन के साथ रन करेगी। इस मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 26 हजार, द्वितीय स्थान के लिए 11 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को पांच हजार, जबकि चौथे से दस स्थान तक आने वाले प्रत्येक एथलीट को एक हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार मिनी मैराथन सहित अन्य दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार स्वरूप धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed