{"_id":"5fc295b48ebc3e9be83af151","slug":"25-more-corona-infected-including-three-policemen-bijnor-news-mrt5131699131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिसकर्मियों सहित 25 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुलिसकर्मियों सहित 25 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस लाइन के तीन पुलिसकर्मियों सहित जिले में कुल 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में 1779 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3984 हो गई है। इनमें से अब तक 3752 मरीज ठीक हुए। जिले में अब तक 54 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 178 हैं।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार शनिवार को पुलिस लाइन से तीन पुलिसकर्मियों सहित जिले के कुल 25 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पुलिस लाइन से तीन पुलिसकर्मी, रानी बाग कॉलोनी धामपुर से दो, धामपुर खास से दो, मोहल्ला बंदूकचियान, नगर पालिका हलदौर, गांव बलदिया, जलीलपुर ब्लॉक के गांव बिराल, ग्राम मंडोरी, बिजनौर के वार्ड नंबर 14, कृष्ण भवन मेन रोड बिजनौर, गीता नगरी से दो, मोहल्ला प्रगति विहार, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर, मोहल्ला इतवार बाजार नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर से दो, मोहल्ला जाब्ता गंज, नहटौर के मोहल्ला जनूबी, चांदपुर के गांव सिंगा से एक- एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 1779 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 30 हजार 70 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 27 हजार 978 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 3984 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 23 हजार 994 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 2092 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।