{"_id":"6612f84550954b7e4e085a66","slug":"240-lakh-children-will-be-registered-in-2120-schools-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110608-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 2120 स्कूलों में 2.40 लाख बच्चों का होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 2120 स्कूलों में 2.40 लाख बच्चों का होगा पंजीकरण
Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। बेसिक शिक्षा परियोजना निदेशालय लखनऊ की ओर से नवीन शैक्षिक सत्र में अभी तक स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को नामांकित करने का लक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने खुद ही पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक लक्ष्य निर्धारित कर अभियान शुरू कर दिया है। पिछले साल जिले के 2120 स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत थे। इस बार 2.40 लाख बच्चों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने बताया कि एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान शुरू कर दिया गया है। निदेशालय की ओर से अभी जिले को अभियान के तहत बच्चों को नामांकित करने का लक्ष्य नहीं मिला है। फिर विभाग की ओर से स्वेच्छा से लक्ष्य निर्धारित कर अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक बच्चों के नामांकित करने का लक्ष्य रखा गया है। बीते सत्र में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक करीब दो लाख पंजीकृत थे। इनमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक करीब 1.60 लाख और बाकी अन्य बच्चे जूनियर हाईस्कूलों में पंजीकृत थे। पर इस बार करीब 40 हजार और अधिक बच्चों को स्कूलों में नामांकित करने का लक्ष्य है।
- एक अप्रैल से नवीन पुस्तकों का हो रहा वितरण
बीएसए ने बताया कि बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 2120 विद्यालय हैं। इनमें 1355 प्राइमरी, 385 कंपोजिट और बाकी जूनियर हाईस्कूल हैं। सभी स्कूलों में इस बार एक अप्रैल से ही छात्र-छात्राओं को नवीन पुस्तकों का वितरण कर दिया गया है। पुस्तकों के वितरण का कार्य शिक्षकों की ओर से तेजी से किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में देरी से वितरण किया जा रहा है, वहां के शिक्षकों को निर्देशित कर दिया है कि वितरण कर रिपोर्ट से अवगत कराएं।
विज्ञापन
- शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए अभी नहीं आया विभागीय आदेश : बीएसए
बीएसए का कहना है कि सभी पंजीकृत बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति टैबलेटों से ही आनलाइन लगेगी। इसमें किसी प्रकार की माफी की गुंजाइश नहीं है। शिक्षकों की उपस्थिति के लिए अभी विभाग की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। मिड डे मील, विद्यालय के सभी 12 रजिस्टरों की प्रगति रिपोर्ट भी अब टैबलेट के जरिए नियमित रूप से ऑनलाइन होगी।