{"_id":"6071e7f88ebc3ec79e7bc37f","slug":"238-employees-absent-on-second-day-bijnor-news-mrt533915587","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दूसरे दिन 238 कर्मचारी अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दूसरे दिन 238 कर्मचारी अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
बिजनौर। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में दूसरे दिन अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई है। दूसरे दिन 238 कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जो पहले दिन के मुकाबले 37 अधिक है। प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों में मतदान अधिकारी प्रथम अधिक हैं। सीडीओ व जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी केपी सिंह के देखरेख में नामांकन पत्र की जांच की गई हैं।
कर्मचारियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 238 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। प्रथम पाली में 77, द्वितीय पाली में 68, तथा तीसरी पाली में सबसे अधिक 93 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। पहले दिन 201 कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। दूसरे दिन हर पाली में 2132 के लिहाज से 6399 कर्मचारियों का प्रशिक्षण था।
प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी 59, मतदान अधिकारी प्रथम 69, मतदान अधिकारी द्वितीय 50, तथा मतदान अधिकारी तृतीय 60 अनुपस्थित रहे हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का प्रशिक्षण 11 अप्रैल को कराया जाए।
विज्ञापन
उधर दूसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य व ब्लाकों में प्रधान, बीड़ी सी व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र की जांच काम जारी है। कुल 22989 नामांकन पत्र की जांच होनी है। सीडीओ केपी सिंह की देखरेख में जिला पंचायत सदस्य पद के 857 नामांकन पत्र की जांच हो रही है।