फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकपा के जिला मंत्री पर हुए हमले को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण

भाकपा के जिला मंत्री पर हुए हमले को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण

Tue, 19 Feb 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाकपा के जिला मंत्री पर हुए हमले को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण
जिला मंत्री पर हमले को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय कंयूनिष्ट पार्टी के जिला मंत्री रामनिवास जोशी ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष कामरेड सर्वेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी संजीव कुमार त्यागी से मिले।कस्बा नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी पार्टी के जिला मंत्री रामनिवास जोशी दस फरवरी को अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक महिला समेत चार लोग उनके घर पर आ धमके और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसका अपहरण कर जोशिया मंदिर के पास ले गए। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना जिला मंत्री के पुत्र को दी। वह अपने परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित का पुत्र उसे घायलावस्था में थाने लेकर गया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाकपा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी से मिलने वालों में जिला मंत्री रामनिवास जोशी, जिला उप मंत्री कामरेड शब्बन कुरैशी, गुलाम साबिर सिद्दीकी, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद नासिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed