{"_id":"5bafc99c867a557f685fb4d0","slug":"21538247068-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-अभिलेख जमा नहीं होने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-अभिलेख जमा नहीं होने पर किसानों का हंगामा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय में किसानों ने गन्ने का सट्टा शुरू करने के लिए भू अभिलेख जमा न होने पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से अभिलेख जमा करने की अवधि व कार्यालय स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। समिति के सचिव ने किसानों की मांगें पूरी कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ने के सट्टे संबंधी भू अभिलेख जमा करने के लिए आयोजित छह दिवसीय सट्टा प्रदर्शन के अंतिम दिन किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह के अनुसार समिति क्षेत्र के कुल 18000 सदस्यों में से करीब 14000 किसानों के भू अभिलेख जमा हुए है। जिसमें 1150 का संशोधन किया जा चुका है। अभी हजारों किसानों के दस्तावेज जमा होने बाकी है। समिति कार्यालय में स्टाफ की कमी होने के कारण गहमा गहमी का माहौल पैदा हो गया। कई किसान अपने भू अभिलेख जमा करने से वंचित रह गए। इसे लेकर कार्यालय स्टाफ व किसानों के बीच दस्तावेज जमा करने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। इससे क्षुब्ध होकर कोमल सिंह पाल, चंदप्रकाश, राजकुमार सिंह, धर्मपाल सिंह, नकुल कुमार, उदयराज, राकेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने समिति कार्यालय में स्टाफ बढ़ाने व अभिलेख जमा करने की अवधि में इजाफा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय में कार्य भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने भड़के किसानों को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत किया और कार्य शुरू हुआ।