फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Sat, 22 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
बिजनौर। जम्मू-कश्मीर में सैनिक और पुलिस कर्मियों की हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रोज पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है और भारतीय सेना के जवान मारे जा रहे हैं। भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेने की मांग की गई। इस दौरान शहीद नरेंद्र सिंह का बदला लेने के लिए पाकिस्तान से एक के बदले दस सिर लाने की मांग की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इस दौरान परिषद के नगर मंत्री राहुल वर्मा, प्रशांत चौधरी, शोभित वर्मा, प्रियांशु चौहान, कार्तिक गुप्ता, प्रमोद सूर्या, कृष्णवीर फौजी, गिरिश शर्मा, शुभम आदि मौजूद रहे। उधर, स्योहारा में आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के जवान का अपहरण कर उसकी जघन्य हत्या के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने आरएसपी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की अपील की। जिला प्रभारी हरीश चौहान, सुभाकर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांत त्यागी, नगर प्रभारी टोनी राजपूत, नगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, ब्लॉक संयोजक संदीप चौधरी, दिव्यांग चौधरी, विवेक, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, अनिकेत कुमार, मोहित कुमार, दीपक कुमार, केशव त्यागी, सागर विश्नोई, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed