फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   64 कोटेदारों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

64 कोटेदारों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
64 कोटेदारों ने दिया सामुहिक इस्तीफा
अमरोहा। राशन डीलरों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ गुरुवार को शहर के 64 कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला को सामुहिक रूप से इस्तीफा दिया। गुरुवार की सुबह राशन डीलर डीएसओ कार्यालय पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में सभी ने डीएसओ को सामुहिक रूप से इस्तीफे सौंप दिए। इस दौरान राशन डीलरों ने कहा कि राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। जबकि अधिकारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। डीलरों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट करायी जा रही हैं। आरोप लगाया कि सरकार का मकसद कोटेदारी व्यवस्था को समाप्त कर डीबीटीएल योजना को शुरू करना है। सरकार डीलरों को डरा धमकाकर और फर्जी मुकदमे लगाकर दबाव बना रही है। राशन डीलर पांच सितंबर से लगातार डीएसओ कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन अधिकारी राशन डीलरों की जायज मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। अधिकारियों की चुप्पी से राशन डीलरों में आक्रोश है। गुरुवार को एआरओ आनंद प्रभु ने राशन डीलरों के पास जाकर दुकानें खुलवाने का दबाव बनाया था। दुकानें न खोलने पर डीलरों पर कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसको लेकर भी राशन डीलरों ने आक्रोश जताया। कहा कि शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर भी सामुहिक इस्तीफे देंगे। इसके बाद सभी ने डीएसओ को इस्तीफे सौंपे। डीएसओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि डीलरों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाए अन्यथा सभी के इस्तीफे स्वीकार किए जाएं। डीएसओ ने डीलरों के इस्तीफे सक्षम अधिकारी को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed