फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चार हजार अवैध ई रिक्शा के भविष्य पर फैसले अगले हफ्ते

चार हजार अवैध ई रिक्शा के भविष्य पर फैसले अगले हफ्ते

Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चार हजार अवैध ई रिक्शा के भविष्य पर फैसले अगले हफ्ते
अमरोहा। नगर की सड़कों पर बेलगाम होकर दौड़ रहे चार हजार से ज्यादा बिना परमिट वाले ई रिक्शा के भविष्य पर अगले हफ्ते होने वाली जिला स्तर की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। परिवहन विभाग में केवल 714 ई रिक्शा पंजीकृत हैं। जबकि इससे लगभग छह गुने ई रिक्शा शहर की सड़कों पर बेलगाम होकर दौड़ते हुए कदम-कदम पर जाम की वजह बन रहे हैं। बिना परमिट वाले ई रिक्शा का नगर क्षेत्र में संचालन रोकने की नगर पालिका पहले ही घोषणा कर चुकी है। अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा में नाबालिग भी शहर के मुख्य चौराहों से सवारी ढो रहे हैं। बिना परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस के ऐसे हजारों ई रिक्शा यातायात में समस्या पैदा कर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बहरहाल, अगले हफ्ते जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध ई रिक्शा के भविष्य पर फैसला लिए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

एआरटीओ बोले, हमारे पास गजट नहीं
अमरोहा। एआरटीओ एके सिंह राजपूत ने कहा कि अवैध ई रिक्शा का संचालन होगा या नहीं इसका फैसला अगले हफ्ते सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया जाएगा। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को परमिट से मुक्त किए जाने के सवाल पर बोले की अभी हमारे पास ऐसा कोई गजट नहीं आया है। इसलिए ई रिक्शा और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों पर प्रचलित नियमों के हिसाब से ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed