फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद केंद्र सहारनपुर से कर रहा लाइव प्रसारण

नजीबाबाद केंद्र सहारनपुर से कर रहा लाइव प्रसारण

Mon, 27 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद केंद्र सहारनपुर से कर रहा लाइव प्रसारण
‘साफ सलोना अपना गांव’ बना ग्रामीणों की मन की बात
विज्ञापन

नजीबाबाद। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में आकाशवाणी नजीबाबाद प्रशासन के साथ मिलकर रेडियो श्रृंखला के अंतर्गत जागरूकता अभियान चला रहा है। केंद्र ने सहारनपुर जनपद के विभिन्न गांव से साफ सलोना अपना गांव सजीव रेडियो श्रृंखला ग्रामीणों की मन की बात बन चुकी है।

जन-जागरूकता के रेडियो श्रृंखला कार्यक्रम साफ सलोना अपना गांव, हमारी बिटिया और लक्ष्य हमारा आकाशवाणी नजीबाबाद से प्रसारित होने वाले ऐसे कार्यक्रम में जो श्रोताओं लोकप्रिय होने के साथ समाज को अभियान के प्रति जागरूक करने में सफल हो रहे हैं। आकाशवाणी नजीबाबाद ने साफ सलोना अपना गांव के माध्यम से लाइव प्रसारण का नया प्रयोग कर सहारनपुर जनपद और प्रसारण क्षेत्र में धूम मचाई है। सहारनपुर जिला प्रशासन के स्वच्छता अभियान पर आधारित साफ सलोना अपना गांव के माध्यम से आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र 10 अगस्त 2018 से एक माह के लिए सहारनपुर के विभिन्न गांव से 40 मिनट अवधि का प्रसारण केंद्र से नियमित रूप से प्रात:11 बजे लाइव प्रसारित किया जा रहा है। आकाशवाणी नजीबाबाद के प्रसारण निस्पादक धर्मेंद्र राठौर, आदित्य सिंह, विक्रांत चौधरी और वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नोटियाल केंद्र की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा के निर्देशन में सहारनपुर में कैंप कर हर रोज एक नए गांव में जाकर साफ सलोना अपना गांव लाइव प्रसारण के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की ज्योति जला रहे हैं। बिजनौर प्रशासन के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की रेडियो श्रृंखला हमारी बिटिया और लक्ष्य हमारा भी आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के श्रोताओं में लोकप्रिय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed