फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अली सालिस ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

अली सालिस ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

Sat, 25 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अली सालिस ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
सैदनगली। कस्बे के रहने वाले अली सालिस ने कक्षा दस की परीक्षा में वर्ल्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। जिससे पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगो को बधाईयां देने वालो का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

सैदनगली कस्बे के अली सालिस केंरिज यूनिवर्सिटी इंग्लैंड से संबद्धता प्राप्त मेरीलैंड इंटरनेशनल स्कूल अबुजहबी (यूएई) में कक्षा दस का छात्र है। उसने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले पूरे विश्व के 145 देशों के 8 हजार विद्यालयों में पड़ने वाले सभी छात्रों में से अली सालिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे पूरे परिवार समेत कस्बे में खुशी का माहौल है। घर पर अली सालिस के परिजनों को मुबारकबाद देने के लिए तांता लगा हुआ है। अली सालिस के पिता अतीक हैदर मूल रूप से सैदनगली कस्बे के निवासी है और वर्तमान समय में अबूजहबी (यूएई) में इंजीनियर है तथा उनकी मां यास्मीन फातमा भी वही पर अध्यापिका के पद पर काम कर रही हैं। ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ सैदनगली पहुंचे अली सालिस ने अपनी कामयाबी के पीछे अपने परिवार का कुशल दिशा निर्देशन बताया। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में वर्ल्ड में प्रथम रैंक लाना और डॉक्टर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed