{"_id":"5b7b0ec242c7924656042634","slug":"21534791362-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के समय में परिवर्तन से यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के समय में परिवर्तन से यात्री हलकान
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के समय में परिवर्तन से यात्री हलकान
नजीबाबाद। कारोबारियों और दैनिक रेल यात्रियों शिव कुमार, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, अजमल, नितिन ने जीएम रेलवे और डीआरएम को पत्र भेजकर दोनों ट्रेेनों का समय पूर्व की भांति करने की मांग की है।
रेलवे ने 15 अगस्त से कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। अधिकांश ट्रेनों का समय दो मिनट से 15 मिनट तक परिवर्तित किया गया है। समय परिवर्तन सूचि में शामिल अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस दो ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें किसान एक्सप्रेस का समय 43 मिनट और स्यालदाह एक्सप्रेस ट्रेन का समय दो घंटा आठ मिनट बढ़ाया गया है। अप दिशा से आने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस ट्रेन का समय नजीबाबाद स्टेशन पर आने का अब सायं 7:10 बजे के स्थान पर रात्रि 9:18 बजे किया गया है। अप दिशा की स्यालदाह एक्सप्रेस प्राय: काफी विलंब से चल रही है जिससे देर रात तक यात्री ट्रेन के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अप दिशा की किसान एक्सप्रेस ट्रेन का समय रात्रि 10:47 बजे के स्थान पर रात्रि 11:30 बजे कर दिया गया है।