फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा सरकार किसानों का कर रही है उत्पीड़न: जंयत चौधरी

भाजपा सरकार किसानों का कर रही है उत्पीड़न: जंयत चौधरी

Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार किसानों का कर रही है उत्पीड़न: जंयत चौधरी
भाजपा सरकार कर रही है किसानों का उत्पीड़न: जयंत चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा/ नहटौर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। पहले बिजली दरे बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी। अब बिजली चोरी रोकने के नाम पर थाने बनाए जा रहे हैं। इनके जरिए किसानों को निशाना बनाया जाएगा। किसानों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज की होगी। किसान इस देश का पेट भरता है। किसान चोर नहीं, सबसे बड़ा देशभक्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तो अपने मंत्रियों, विधायकों पर भी भरोसा नहीं है। प्रदेश में अफसर किसी की नहीं सुन रहे हैं।
स्योहारा के गांव कासमाबाद में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने नूरपुर उप चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आप लोगों ने एक जुट होकर भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया था, भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए, देश को अब जाति धर्म के नाम पर बांटा नहीं जा सकता। जो वादे भाजपा ने चुनाव के दौरान किए थे वह सब हवाई निकले, दूसरे राज्यों में बिजली मुफ्त बांटी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल बढ़ा कर दोगुना कर दिया गया है। पहले कहा गया कि किसान का उत्पादन बढ़ेगा तो आय बढ़ेगी। जब किसान ने बंपर पैदावार की तो किसानों को छला गया। उन्होंने कहा कि असली राम और लक्ष्मण तो आर्मी वाले हैं जो सीमा पर रहकर सीता स्वरूप भारत माता की रक्षा करते है। जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, उनके परिवार का ध्यान रखा जाए। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक हाजी नईम उल हसन ने चुनाव जिताने के लिए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह चौधरी अखिलेश सिंह, अरविंद कुमार लांबा, राजेंद्र सिंह चिकारा, कृष्ण कुमार ढाका, जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ,अभयवीर सिंह ढाका, टिल्लू त्यागी महफूज सागर, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, चंद्रपाल बाल्मीकि,घनराज सिंह, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहटौर के सीआर फार्म हाउस में आयोजित पोल खोल धावा बोल सभा में जंयत चौधरी ने कहा कि किसान की हालत को सुधारने और आय दोगुनी करने का वादा करके सरकार बनाने वाले भाजपा ने किसान की हालत और खराब कर दी। समय पर गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा, किसान अपना श्रम जोड़ दे तो आज खेती घाटे का सौदा बन गई है। उन्होंने बढ़े बिजली बिलों को वापस करने के लिए 12 अगस्त को बिजलीघरों पर धावा बोलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के युवाओं को रोजगार देने के वादों को झूठा करार दिया। सभा को जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, राहुल सिंह, प्रवीण देशवाल, विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक नौगावां, चन्द्रपाल वाल्मीकि आदि ने भी संबोंधित किया। सभा का संचालन मुफीज आलम गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed