फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लक्ष्य से कम नसबंदी होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार.

लक्ष्य से कम नसबंदी होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार.

Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्य से कम नसबंदी होने पर सीएमओ ने लगाई फटकार.
अमरोहा। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से गजरौला सीएचसी पर सोमवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा की। यहां लक्ष्य से कम नसबंदी होने को लेकर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम की रफ्तार बढ़ाने के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए। बोले कर्मचारी हर हाल में परिवार नियोजन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराएं। इससे पहले सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने गजरौला ब्लाक के गांव गढ़वली और कांकांठेर के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने गई राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया। यहां उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए मिडडे मील को चखा। विद्यालयों में सबकुछ ओके पाए जाने के बाद सीएमओ ने गजरौला सीएचसी का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed