{"_id":"5a6a2a334f1c1b72268b6793","slug":"21516907059-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरुकता दिवस पर कई जगह ली गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरुकता दिवस पर कई जगह ली गई शपथ
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली गई।
एमडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. हरवीर सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम एसके सिंह ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी, रमा जैन गर्ल्स कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. केसी मठपाल, प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता उपस्थित रहे।
किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने समुदाय, भाषा अथवा किन्हीं अन्य प्रलोभनों से प्रभावित हुए बगैर सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ दिलाई। मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता, मुख्य रसायनविद् वीके मिश्रा, सीसीओ डॉ.एसएस, मुख्य लेखाकार टीआर मौर्या, पीके श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, टेलीफोन एक्सचेंज पर एसडीओ एमपी सिंह ने कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। एमडीकेवी इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने भी शिक्षिकाओं व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राओं को शपथ दिलाई।
उधर, साहू जैन कॉलेज में प्राचार्या डॉ.विधु द्विवेदी ने एनएसएस छात्र व छात्रा इकाई के विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. पीपी विश्वकर्मा की देखरेख में निकली रैली में विद्यार्थियों ने जागरूकता से परिपूर्ण नारे लगाए। आयोजन में रोवर्स-रेंजर्स का भी सहयोग रहा।