{"_id":"5a55010e4f1c1b4b198b5c9b","slug":"21515520270-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों पर किसान समस्याओं का निदान न करने का आरोप, आंदोलन को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों पर किसान समस्याओं का निदान न करने का आरोप, आंदोलन को चेताया
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान न कराने का प्रशासन पर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
तहसील परिसर में मंगलवार को भाकियू की साप्ताहिक बैठक हुई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष चेतन कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। किसानों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से मधी से लेकर गांव परमावाला को मिलाने वाली लिंक रोड पर हो रहे कब्जे को हटवाने की मांग की। गांव गजुपुरा में वहां के किसान पिछले कई माह से बदहाल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहा है। इस मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर गांव के ही एक बुजुर्ग किसान नेता रामकुमार सिंह ने इस उपेक्षा को लेकर तहसील में आत्मदाह करने की भी धमकी दे थी। एसडीएम ने किसान को कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हुआ है। किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों से सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों को सतत रूप से निर्गत कराने की मांग की। बैठक में नरेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, अशोक, रामकुमार सिंह, रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह रहे।
किसानों ने बीडीओ को सौंपा
अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं की पंचायत विकास खंड के सभागार में मंगलवार को आयोजित भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान प्रदेश संग्रहालय सचिन इनामुल्ला खां के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञापन में किसानों ने बिजली की बढ़ी दरों को निरस्त करने, कृषक हित में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने , कृषक की उपज लागत पर 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर मूल्य घोषित करने, निर्धारित मूल्य पर उपज की खरीद सुनिश्चित करने, जंगली जानवरों से फसलों के बचाव के उपाय करने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। 15 जनवरी 2018 को अधिक से अधिक किसानों को इलाहाबाद चिंतन शिविर में पहुंचने का आह्वान किया गया । ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्तियार सिंह , धर्मेंद्र सिंह, रमेश चंद शेखावत, देवेंद्र कौशिक, मलकीत सिंह, दर्शन सिंह फौजी , राजकुमार, तरसन सिंह, बिरसा सिंह , राना सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।