{"_id":"5a0dd8c34f1c1b6e548bd72f","slug":"21510856899-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन अधिकारियों से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन अधिकारियों से की शिकायत
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। रोडवेज की अलग-अलग डिपो की बसों द्वारा एक ही स्थान का अलग-अलग किराया वसूल करने से दैनिक यात्रियों में रोष है। नजीबाबाद से कोटद्वार सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन विभाग के अधिकारियों को समान किराया नीति न होने की जांच कराने की मांग की है।
नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों ने उप्र परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर असमान किराया वसूलने की शिकायत की है। दैनिक यात्रियों मो.दानिश, एजाज अहमद, अबरार अहमद, सुरेश, ताहिर का कहना है कि नजीबाबाद आबादी के बीच स्थित डबल फाटक फ्लाईओवर से आवागमन शुरू होने के बाद बिजनौर और नजीबाबाद डिपो की बसें नजीबाबाद से कोटद्वार का घटा हुआ 29 रुपये किराया वसूल रहीं हैं। जबकि मेरठ डिपो की बसें 36 रुपये, बड़ौत डिपो की बसें 38 रुपये किराया वसूल रहीं हैं। उनका कहना है कि रोडवेज बसों का संचालन अब 7 किलोमीटर बाईपास मार्ग से न होकर नजीबाबाद फ्लाईओवर से हो रहा है। दैनिक यात्रियों ने परिवहन अधिकारियों से तत्काल सभी डिपो की बसों को नजीबाबाद से कोटद्वार का 29 रुपये किराया वसूल करने के निर्देश देने को कहा है।