फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा से बगावत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सपा से बगावत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सपा से बगावत करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। सपा के राष्ट्रीय सचिव और जिले के चुनाव प्रभारी रमेश प्रजापति ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा जनपद में कई सीट जीतकर इतिहास रचाएगी। जो कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कई नेताओं की सूची पार्टी हाईकमान को भेज दी है।

सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सपा की लहर है। उन्होंने कहा कि सपा से बगावत करके धामपुर नगर पालिका से चुनाव लड़ रहे महमूद कस्सार के अलावा बगावती तेवर अपनाने वाले मंडावर नगर अध्यक्ष रफीक अहमद, अफजलगढ़ के इरशाद अहमद, चांदपुर के नगर अध्यक्ष शमीम अहमद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय यादव, स्योहारा निवासी राष्ट्रीय सचिव फैसल भारती, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष काजी जमाल नासिर के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकमान को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए संचालक समिति गठित की गई है। इसमें पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व विधायक रुचि वीरा, विधायक मनोज पारस, तसलीम अहमद, शेख सुलेमान, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महमूद कुरैशी, अखलाक पप्पू को शामिल किया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ाने की अपील की। इस दौरान सपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed