{"_id":"59bec4e34f1c1b29688b51c1","slug":"21505674467-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान शुरू
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विद्युत निगम बिजली चोरी रोकने के लिए अब अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसेगा। वेस्ट यूपी विद्युत वितरण निगम मेरठ के एमडी के निर्देशन पर 15 सितंबर से प्लान पर काम शुरू हो गया है। बिजली बिलिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए बिजनौर डिविजन के चार गांवों में ऑनलाइन कैश काउंटर खोल दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत किताब सिंह के अनुसार एमडी अभिषेक प्रकाश ने जिले के दौरे में समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिए थे। इनमें बिजली चोरी रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया था। एमडी के निर्देशों पर अमल शुरू हो गया है। बिजली चोरी रोकने के लिए 15 सितंबर से अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान में पांच किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले उपभोक्ताओं पर स्पेशल फोकस रहेगा। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। दस छापामार टीम गठित कर दी गई है। एसडीओ रैंडम चेकिंग करेंगे। बकाया भुगतान पर जोर रहेगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए बकाया जमा कर दें।
चार नए कैश काउंटर खुलेे
अधिशासी अभियंता किताब सिंह के मुताबिक गांवों के बिल ऑन लाइन हो गए हैं। उपभोक्ता को मौके पर बिल दिया जाएगा। उपभोक्ता वही बिल का पेमेंट कर देगा। बिजनौर डिविजन में चार कैश काउंटर संचालित हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए गजरौला शिव, शादीपुर,गंज तथा चांकपुरी में नए कैश काउंटर खोले गए हैं। काउंटरों पर काम शुरू हो गया है। अगले चरण में अधिक आबादी वाले गांवों में कैश काउंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
रोस्टिंग का समय बदला
अधिशासी अभियंता के अनुसार शासन से नियमित बिजली रोस्टिंग का समय बदल गया है। बिजनौर डिविजन में रोस्टिंग सुबह छह बजे से सात बजे तक तथा रात को आठ बजे से नौ बजे तक रहेगा।