{"_id":"699a0ae25910b2558c09c14a","slug":"205-couples-became-life-partners-in-a-mass-marriage-ceremony-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-172980-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सामूहिक विवाह समारोह में 205 जोड़े बने जीवनसाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सामूहिक विवाह समारोह में 205 जोड़े बने जीवनसाथी
विज्ञापन
नहटौर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को नूरपुर रोड स्थित संगम सरोवर बैंक्वेट हॉल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 205 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समारोह में 190 हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के पंडित उपेंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया, जबकि 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना इस्तखार अहमद ने पढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार अपनी पत्नी शोभा रानी के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा साबित हो रही है और इससे सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, बीडीओ प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार, एडीओ आईएसबी दीनदयाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण, एडीओ कृषि अमोल तोमर, एडीओ कृषि रक्षा राजू सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष तिलकराज सैनी, विनिता शर्मा, डॉ. उर्मिला पाल, वैभव गोयल आदि मौजूद रहे।