फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   2024: Hope of easy transportation will be fulfilled

2024 : सुगम यातायात की पूरी होगी आस

Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
2024: Hope of easy transportation will be fulfilled
बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)
बिजनौर। बीता साल 2023 तमाम कवायदों का सिरा साल 2024 के हवाले कर चला है। खासकर इस साल जिले में सुगम यातायात की राह आसान हो जाएगी। दो फोरलेन समेत पांच बाईपास चालू हो जाएंगे। रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के साथ ही बस स्टेशनों की तस्वीर बदलने जा रसी है।
विज्ञापन


- साल 2024 में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज
बिजनौर में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज बन रहा है। साल 2023 में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी थी। मगर निर्माण कार्य की धीमी गति से मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज में करीब 86 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिसके चलते साल 2024 में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- शुरू होगी क्रिटिकल केयर और ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट
जिले में अभी तक जिला अस्पताल में भी गंभीर मरीजों को लाया जाता था। मगर अब गंभीर मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगी। यूनिट बनाने के लिए जमीन मिल गई है। इसके अलावा साल 2024 में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट भी शुरू हो जाएगी। जिससे जिससे मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बस अड्डे के ऊपर बनेगी एक और मंजिल, मिलेंगी नई बसें
बिजनौर बस अड्डे के ऊपर साल 2024 में एक और मंजिल बन जाएगी। जिसे 30 साल के लिए व्यावसायिक कार्य के लिए लीज पर दिया जाएगा। इससे परिवहन विभाग की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही साल 2024 में 15 नई बसें मिलने की उम्मीद है। जिससे यातायात भी सुगम होगा।
- रेलवे स्टेशन का हो जाएगा कायाकल्प
जिले में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, चांदपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। इन रेलवे स्टेशनों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफार्म से लेकर भवन तक नया बनाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज क निर्माण हो रहा है। सर्वे पूरा हो गया। साल 2024 में ओवरब्रिज बनने की उम्मीद है।
- बिजनौर से मेरठ वाया हस्तिनापुर रेलवे लाइन बनने की उम्मीद
बिजनौर से मेरठ के लिए रेल लाइन की मांग काफी समय से चल रही थी। बिजनौर से मेरठ वाया हस्तिनापुर रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। साल 2024 में रेल लाइन का काम शुरू होने की उम्मीद है। जिससे यातायात भी सुगम होगा। इस रेलवे लाइन पर बिजनौर में दो स्टेशन बनाए जाएंगे। एक बिजनौर और दूसरा स्टेशन विदुर कुटी पर रहेगा।
- जिले में 200 से अधिक सड़कों की इस साल होगी मरम्मत
जिले में साल 2024 में 200 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य होगा। इनमें 120 सड़कों की मरम्मत गन्ना विभाग कराएगा। जबकि लोक निर्माण विभाग और अन्य निर्माण संस्थाओं की ओर से भी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। गांव से लेकर कस्बे तक की सड़कें ठीक हो जाएंगी तो ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।


- एक इंटर कॉलेज, 110 परिषदीय स्कूलों मिलेंगे नए भवन
वर्ष 2024 में जनपद में परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवनों की जगह 110 नए भवन मिलेंगे। साथ ही 38 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण का कार्य वर्ष 2024 में ही होगा। शिक्षा का स्तर उठाने के लिए सभी स्कूलों में एलईडी, साइंस, कंप्यूटर कक्ष को पूर्ण किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्टर अलंकार से चल रहे कार्य पूर्ण किए जाएंगे। संस्कृत कॉलेज का निर्माण भी शुरू होगा। केंद्रीय विद्यालय बनने की उम्मीद पूरी होगी।



- औद्यानिक, मोटे अनाज व जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

कृषि विभाग की ओर से जनपद में जैविक खेती, मोटा अनाज पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही औद्यानिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्योनिक खेती में सब्जियों, फूल की खेती, केला, बाग आदि का क्षेत्रफल बढ़ावाया जाएगा। गंगा किनारे 65 गांव में जैविक खेती कराई जा रही है।


- वर्ष 2024 में बढ़ेगा गन्ना मूल्य
मौजूदा साल और चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ने की पूरी संभावना है। अभी तक गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल है। भाकियू अ के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू का कहना है कि नए वर्ष में गन्ना फसल की लागत के अनुसार गन्ना मूल्य घोषित होने की संभावना पूर्ण है।

- मिलेगी जमीन, तो बनेंगे पांच नए बिजलीघर

बिजली विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर ओवरलोड कम करने के लिए पांच बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। स्वीकृति मिल गई है। इनके निर्माण को जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने व बजट जारी होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

- पूरा जाएगा फोरलेन हाइवे का निर्माण
नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच फोरलेन हाईवे का निर्माण चल रहा है। जिसके इस साल पूरा होने की उम्मीद है। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच भी फोरलेन हाईवे का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। इसके अलावा पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली रोड भी इस बार बनकर तैयार हो जाएगी।


- विदुरकुटी और कण्व आश्रम की बदलेगी सूरत
विदुरकुटी और कण्व आश्रम पर विकास कार्य कराने के लिए बजट मिल चुका है। शासन से सिर्फ अनुमति का इंतजार है। नए साल में दोनों ही पौराणिक स्थलों की सूरत बदल जाएगी। जोकि पर्यटन के नक्शे पर नई तस्वीर के साथ नजर आएंगे।

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

बिजनौर का निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज (उम्मीद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed