{"_id":"5c379362bdec227396043b60","slug":"201547146082-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों और ग्रामीणों की वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों और ग्रामीणों की वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों और ग्रामीणों की वार्ता विफल
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों से प्रशासनिक अधिकारियों की दूसरे दिन भी वार्ता विफल रही। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार गांव अम्हेड़ा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर अन्य किसी सुरक्षित, उचित स्थान पर स्थापित कराने के मामले में दूसरी बार अनुसूचित लोगों से वार्ता करने पहुंचे।
ग्रामीण प्रतिमा को उसके यथा स्थान पर रहने या बिजनौर मुरादाबाद हाईवे के बीचों बीच बनाए जा रहे डिवाइडर के साथ स्थापित करने की जिद को लेकर अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच दो घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे रखी है। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कोई सहमति नहीं बनने पर प्रतिमा स्थापित करने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के दौरान राजकुमार, जयपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजकुमार, मल्ली सिंह, मूला सिंह, अरुण कुमार, जस्सू सिंह, तारा सिंह, रामकली, भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, पीतांबर सिंह, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।