{"_id":"5b6c97d84f1c1b913e8b62ab","slug":"201533843416-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की छवि धूमिल कर रहे भ्रष्ट अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की छवि धूमिल कर रहे भ्रष्ट अफसर
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक प्रजापति नगर में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता रखने वाले भ्रष्ट अफसर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। वहीं पार्टी के नव निर्वाचित जिला प्रभारी सत्यपाल तोमर का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
गुरुवार को जोया रोड स्थित प्रजापति नगर में हुई बैठक में पश्चिमी यूपी प्रभारी बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि सुभासपा और भाजपा गंठबंधन की सरकार को एक वर्ष से ज्यादा समय बीत गया। दोनों ही पार्टी सरकार में रहकर हर समाज के लिए काम कर रहीं है, लेकिन आज कुछ अधिकारी सपा वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल रहे है। वह लगातार सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों चेताया कि वर्तमान सरकार की मंशानुरूप कार्य करें वरना कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं पुन: नवनिवार्चित जिला प्रभारी सत्यपाल तोमर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। एहसान अली, मोहम्मद शफी, जय प्रकाश, जगत सिंह, असलम हुसैन, लोकेंद्र सिंह, आदेश कुमार, राजीव कुमार, सुभाष सिंह, राजू, राजेश कुमार, विवेक कुमार मौजूद रहे।