{"_id":"5b2bf2854f1c1bc5628b6643","slug":"201529606789-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अनियमितताओं के मामले को कालेज की प्रधानाचार्य व आप के नेता निर्मल मिश्रा आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अनियमितताओं के मामले को कालेज की प्रधानाचार्य व आप के नेता निर्मल मिश्रा आमने सामने
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़। राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज अफजलगढ में वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर प्रधानाचार्य संतोष सिंह और आम आदमी पार्टी के रूहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष निर्मल मिश्रा आमने सामने आ गए है। प्रधानाचार्य ने आप नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता निर्मल मिश्रा बुधवार की सुबह कई कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय में पहुंचे और दस्तावेजों से छेड़छाड़ की। उनके विरोध करने पर दस्तावेजों के फोटो खींचे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। कॉलेज के चौकीदार को भी जेल में डलवाने की धमकी दी। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता निर्मल मिश्रा ने बताया कि उनकी ओर से विद्यालय में व्याप्त वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत डीआईओएस से की गई है। डीआईओएस स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। डीआईओएस कार्यालय से उनके पास शिकायतकर्ता होने के नाते से जांच में सहयोग करने के लिए पत्र भेजा गया था। बुधवार को जब जांच टीम विद्यालय पहुंची तो वह भी कॉलेज में पहुंचे थे। टीम के जाने से पहले ही वह कॉलेज से बाहर चले आए थे। उनकी ओर से विद्यालय के किसी स्टाफ या प्रधानाचार्य से किसी भी प्रकार अभद्रता नहीं की गई है। प्रधानाचार्य संतोष सिंह द्वारा लगाए सभी आरोप गलत है। उधर, कार्यवाहक निरीक्षक दीपचंद्र का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।