फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम ने किसानों से लिखित ब्यान और कर्मचारियों की सूची मांगी

एसडीएम ने किसानों से लिखित ब्यान और कर्मचारियों की सूची मांगी

Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किसानों से लिखित ब्यान और कर्मचारियों की सूची मांगी
नजीबाबाद। उप निबंधक कार्यालय में प्रत्येक रजिस्ट्री पर कमीशन वसूली के आरोप को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। आर्थिक शोषण के शिकार किसानों के लिखित बयान मिलने के बाद जांच शुरू होगी। फिलहाल एसडीएम ने उपनिबंधक कार्यालय से संबद्ध कर्मचारियों की सूची तलब की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। भाकियू जिलाध्यक्ष ने रजिस्ट्री के नाम पर किसानों और आम नागरिकों का आर्थिक शोषण का विरोध किया था। साथ ही उपनिबंधक को उनके ही कार्यालय में बंधक बनाकर प्रशासन को मामले से अवगत कराया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम एसके सिंह, सीओ अरुण कुमार ने किसानों के आरोपों को सुना और उपनिबंधक प्रीति विक्रम से उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया कि उसने 10,500 रुपये सुविधा शुल्क लिए, जो बाद में लौटाए गए। दो महिलाओं के बैनामों पर बाबुओं द्वारा हजारों रुपये सुविधा शुल्क की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर कार्यालय कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। हालांकि उपनिबंधक प्रीति विक्रम ने आरोपों को गलत बताया, मगर भाकियू कार्यकर्ताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बताया कि भाकियू जिलाध्यक्ष को उन किसानों के लिखित बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है, जिनसे रजिस्ट्री के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कितने कर्मचारी हैं, और किस किस पटल पर काम कर रहे हैं, इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed