फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली की चिंगारी से गेहूं और गन्ना चला

बिजली की चिंगारी से गेहूं और गन्ना चला

Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से गेहूं और गन्ना  चला
हीमपुर दीपा। टूंगरी गांव में विद्युत हाईटेंशन के जर्जर तारों से निकली चिंगारी से तीन किसानों की पंद्रह बीघा गेहूं और तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की। घटना के तीन घंटे बाद पहुंचे जेई को भी ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव टूंगरी के जंगलों से सिसौना विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। इसके तार जर्जर है। कई बार शिकायत करने पर भी तारों को बदला नहीं गया। रविवार की दोपहर को किसान रेशपाल के खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में फाल्ट होने से चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी। इससे फसल में आग लग गई। आस पास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से किसान रेशपाल के साढ़े तीन बीघा, आदेश पाल के चार बीघा, जयदेव के सात बीघा गेहूं और तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इसकी कीमत लगभग दो लाख बताई जाती है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडृी से पहले आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तीन घंटे बाद पहुंचे सिसौना विद्युत उपकेंद्र के जेई गौतम कुमार को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित किसानों ने मुआवजे की मांग प्रशासन से की। मौके पर ग्रामीण चरन सिंह, राजवीर, जोगेंद्र सिंह, रामपाल, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed