{"_id":"5ac916a24f1c1bf1618b614b","slug":"201523127970-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवाला कलां (बिजनौर)। अमरोहा मार्ग पर शनिवार की सुबह गांव ईस्माइलपुर के पास बाइक और स्कूटी की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया।
अमरोहा जनपद के नौंगावा सादात निवासी मोहम्मद नवी शनिवार की सुबह अपने चचेरे भाई आशु के साथ स्कूटी पर सवार होकर नूरपुर की ओर आ रहा था। गांव ईस्माइलपुर के पास उसकी स्कूटी और सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोहम्मद नवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशु बाल-बाल बच गया। मो. नवी के साले इंतजार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहम्मद नवी ने हेलमेट नहीं पहना था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।