फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रय विक्रय समिति के चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू

क्रय विक्रय समिति के चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्रय विक्रय समिति के चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू
संचालकों के लिए नामांकन 26 फरवरी को
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारिता विभाग के चुनाव के दो चरण पूरे हो गए हैं। तीसरे चरण में क्रय विक्रय समितियों का चुनाव होना है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी मंगलवार से शुरू होगी। क्रय विक्रय समिति संचालकों का चुनाव छह मार्च को है।
सहकारिता चुनाव के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार जिले की सहकारी समितियों व सहकारी संघों सभापति उपसभापति के चुनाव 17 फरवरी को पूरे हो गए हैं। तीसरे चरण में जिले की तीन क्रय विक्रय समितियों के लिए संचालकों, सभापति व उपसभापति का चुनाव होना है। जिले में चांदपुर, धामपुर ,किरतपुर व हल्दौर में क्रय विक्रय समिति हैं। हल्दौर क्रय विक्रय समिति दो साल से निष्क्रिय है। इसलिए हल्दौर क्रय विक्रय समिति का चुनाव नहीं होगा। प्रबंध समिति सदस्यों के लिए 20 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 22 फरवरी को आपत्ति ली जाएंगी। 23 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 24 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची समितियों पर चस्पा की जाएगी। दावेदार 26 फरवरी को नामजदगी करा सकेंगे। 27 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 28 फरवरी को नाम वापसी तथा छह मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोट सुबह नौ बजे से तीन बजे तक डाले जाएंगे।
विज्ञापन

सभापति चुनाव सात मार्च को
बिजनौर। क्रय विक्रय समिति के सभापति, उपसभापति व संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव प्रक्रिया सात मार्च को शुरू होगी। उसी दिन नामजदगी, जांच, वापसी आदि की प्रक्रिया पूरी करते हुए शाम को तीन बजे से चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित होगा। नामजदगी सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed