{"_id":"5a5a4dba4f1c1ba73f8b4af0","slug":"201515867578-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
बिजनौर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वच्छता, मतदाता जागरूकता और ऊर्जा संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने रैली और गोष्ठी का भी आयोजन किया।
कृष्णा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई ने गांव बक्शीवाला में रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरू किया। छात्राओं ने विवेकानंद का है संदेश, स्वच्छ सुंदर हो अपना देश आदि नारे लगाए। पंचायतघर, मंदिर परिसर, सड़क और नालियों की सफाई की। सहायक प्रवक्ता रुचि सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। गांव निवासी ज्ञानी धीराज सिंह ने प्रेरक कथाएं सुनाई। छात्र इकाई ने गांव कादरपुर जसवंत उर्फ तिबड़ी में ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. शोभित रस्तौगी, प्रबंधक मनोज कुमार, पवन कुमार, एससी जैन, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा मौजूद रहीं।
उधर, आरबीडी महिला महाविद्यालय की रासेयो की दोनों इकाइयों ने शिविर में ऊर्जा संरक्षण की जानकारी दी। छात्राओं ने गांव तिमरपुर, दीपावाला में जागरूकता रैली निकाली। गोष्ठी में सौर ऊर्जा को अपनाने पर जोर दिया गया। बल्ब की जगह एलईडी का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में साक्षी, नीलन, अंजुम, नीलू, काजल, सोनम, नुसरत आदि मौजूद रहीं।