फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपरु, अफजलगढ़, रेहड़, भूतपुरी , वादीगढ़ में प्राइवेट बसों का तीसरे दिन भी रहा चक्का जाम, मुसाफिर हलकान

धामपरु, अफजलगढ़, रेहड़, भूतपुरी , वादीगढ़ में प्राइवेट बसों का तीसरे दिन भी रहा चक्का जाम, मुसाफिर हलकान

Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
धामपरु, अफजलगढ़, रेहड़, भूतपुरी , वादीगढ़ में प्राइवेट बसों का तीसरे दिन भी रहा चक्का जाम, मुसाफिर हलकान
तीसरे दिन भी बसों की हड़ताल, यात्री हलकान
विज्ञापन

धामपुर/अफजलगढ़/ रेहड़। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी प्राइवेट बसों की हड़ताल जारी रही। बस मालिकों का कहना है कि प्रशासन ने धामपुर में नगीना चौक पर उनके 50 पुराने स्टॉप को खत्म कर वहां से सवारियों को बस में बैठाने और उतरने से मना कर दिया है। यात्रियों ने प्रशासन से बस मालिकों से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले पुलिस विभाग ने नगीना चौक को जमा से मुक्त कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया था। टेपो, मैजिक आदि को नगीना चौक से हटा दिया गया था, लेकिन अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने वहीं से ही सवारियों को ढोना शुरू कर दिया है। वहीं, प्रशासन प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर सख्त रवैया अपनाए हुए है। जिसकी वजह से बस मालिकों, चालकों और परिचालकों ने तीन दिन से बसों का चक्का जाम कर रखा है। आरोप है कि पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों के साथ अकारण मारपीट कर रही है। जिसकी वजह से बस चालकों में असंतोष है। बस मालिक अशरफ पहलवान का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहलेे सीओ से वार्ता की थी। बस मालिकों का कहना है कि अब उनकी वार्ता एसडीएम धामपुर से होनी है। एसडीएम से वार्ता बाद बीच का रास्ता निकालने का प्रयास होगा। बस मालिकों का कहना है कि उन्हें नगीना चौक पर पहले की तरह से सवारियों को लेने के लिए एक बस को खड़ा करने की जगह चाहिए। बाकी और कोई बस वहां पर खड़ी नहीं होगी। बसों को आगे ले जाकर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


बस मालिकों को वार्ता के लिए बुलाया : एसडीएम
एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि बस मालिकों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का हल निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी में परेशान हो रहे मुसाफिर
अफजलगढ़। कालागढ़, नगीना, काशीपुर रोड पर प्राइवेट बस यूनियन की हड़ताल के चलते यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ में जसपुर तिराहे पर राहगीरों की भीड़ लगी रही। बसों के न चलने से कड़ाके की ठंड में ठिठुरना पड़ा। रेहड़, बादीगढ, कासमपुरगढ़ी, अफजलगढ़, भूतपुरी बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों को ट्रकों, टेंपो और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed