{"_id":"5a468ddb4f1c1b4e718bbecb","slug":"201514573275-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चैकिंग अभियान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ महेश कुमार ने नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए गांधी मूर्ति तिराहे पर देर शाम वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। मौके पर दो बाइक सीज की गई। उधर, सुबह चले वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूल बस व एक खाली ट्रक को कागजात मौके पर न दिखाए जाने के कारण सीज कर दिया गया।
एसडीएम व सीओ नगीना पुलिस बल के साथ सांय चार बजे गांधी मूर्ति तिराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने वाहन ैचेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक बैठे होने व दूसरी बाइक पर कागजात उपलब्ध न होने के कारण दोनों बाइक को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि सुबह नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक स्कूल बस को बस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित न होने व कागजात ने दिखाने एवं एक ट्रक ड्राइवर द्वारा मौके पर कागजात न प्रस्तुत करने पर वाहनों को सीज कर पुलिस के कब्जे में दे दिया। एसडीएम ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर क्षेत्र का रोड मैप तैयार कर दिया गया है। नगर में प्रवेश के लिए ई-रिक्शा नहीं चलेंगी। उन्हें दूसरे बाहरी मार्गों से होकर गुजरना होगा। वहीं शहर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजे के चौराहे से लेकर ई-रिक्शा नगर के मुख्य मार्ग पर वन-वे के रूप में चलेंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी को भी यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
बॉक्स:-
सुबह स्कूली बसों, स्कूली वाहनों की चेकिंग होने के चालक छात्र-छात्राओं से भरे वाहनों को वापस ले आए। इसके कारण भारी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच सके। नगीना के ज्यादातर स्कूलों में बिना इंश्योरेंश, बिना लाइसेंस के वाहन भारी संख्या में लगे हुए हैं। प्रशासन की कड़ाई के कारण सुबह नगीना-बुंदगी मार्ग, नगीना-कोतवाली मार्ग व नगीना-धामपुर मार्ग स्थित स्कूलों में लगी हुई वैन चेकिंग के भय के कारण बच्चों को स्कूल नहीं पहुंचा सकी। कुछ स्कूली वाहनों ने स्कूल पहुंचने की कोशिशकी ,लेकिन वह भी नहीं पहुंच सके। अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी वाहनों से स्कूल पहुंचाना पड़ा। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए स्कूल व स्थानीय प्रशासन से सभी स्कूली वाहनों के कागजात शीघ्र पूरे कराने की मांग की हैं।