{"_id":"5a20545a4f1c1b86698bed1f","slug":"201512068186-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन जीते, कौन हारे , कोई मतलब नहीं, मतगणना निष्पक्ष, स्वतंत्र , निर्भीक और पारदर्शिता ढंग से होगी: एडीएम सुरेंद्र राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन जीते, कौन हारे , कोई मतलब नहीं, मतगणना निष्पक्ष, स्वतंत्र , निर्भीक और पारदर्शिता ढंग से होगी: एडीएम सुरेंद्र राम
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्पक्ष और पारदर्शी हो मतगणना : एडीएम
धामपुर । एडीएम ( वित्त एवं राजस्व) सुरेंद्र राम ने बृहस्पतिवार को केएम इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। एक दिसंबर शुक्रवार को कॉलेज में पांच नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत की मतगणना होनी है। एडीएम ने सभी आरओ, एआरओ से कहा कि हर हाल में मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। यदि कोई तानाशाही, मनमानी और गुंडागर्दी के बल पर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
एडीएम ने केएम कॉलेज में आरओ, एआरओ और पुलिस अधिकारियों से कहा कि मतगणना का कार्य सवेरे आठ बजे से शुरू होगा और चार बजे तक चलेगा। इसलिए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को गणना पास जारी करने का काम बृहस्पतिवार को ही पूर्ण कर लिया गया। एडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस के 272 जवानों और सभी मतगणना कर्मियों को नाश्ता, लंच पैकिट उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि गणना के दौरान कोई भी प्रत्याशी या उसका एजेंट मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। मतगणना के दौरान यदि किसी संदिग्ध वोट को लेकर हंगामा होता है तो एआरओ उस वोट को किनारे कर अन्य वोटों की गिनती को पूरा करने का काम करेंगे। जब पूरी गिनती हो जाए तब बाद में आरओ आयोग की गाइड लाइन का हवाला देते हुए उसका निदान कराएं। मीडिया कर्मियों के लिए कॉलेज में ही मीडिया सेंटर बना रहेगा। जिसमें एएसपी देहात, वह स्वयं और एसडीएम पूरे समय मौजूद रहेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए 14, सदस्यों की गणना को 10 टेबल
एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि धामपुर पालिका में अध्यक्ष पद की मतगणना करने के लिए 14 और वार्ड सदस्यों की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। नहटौर में अध्यक्ष पद की गणना के लिए 18, वार्ड सदस्यों के आठ, स्योहारा में अध्यक्ष पद के लिए 13, सदस्य पद की गणना के लिए आठ, शेरकोट में अध्यक्ष पद के लिए 13, सदस्य पद के लिए 10, अफजलगढ़ पालिका में अध्यक्ष पद की गणना के लिए सात, सदस्यों की गणना के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। नगर पंचायत सहसपुर में भी अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्यों की गणना के लिए पांच टेबल लगाई गई हैं। डीएम जगतराज त्रिपाठी और एसपी प्रभाकर चौधरी ने भी केएम कॉलेज पहुंच कर मतगणना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
आज हाईवे 74 रहेगा डायवर्ट : कोतवाल
कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि मतगणना के दौरान शुक्रवार सुबह छह बजे से मतगणना का कार्य पूरा होने तक के लिए नगीना हाईवे 74 पूरी तरह से डायवर्ट रहेगा। नगीना से आने वाले वाहनों को वाया नहटौर और कालागढ़ , काशीपुर से आने वाले वाहनों को वाया नहटौर से होकर जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशियों के वाहनों की व्यवस्था प्रशासन की ओर से केएम कॉलेज के मैदान में की गई है।