फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरकारी पुस्तक बेचने के मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच टीम गठित

सरकारी पुस्तक बेचने के मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच टीम गठित

Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सरकारी पुस्तक बेचने के मामले में  शिक्षक के खिलाफ जांच टीम गठित
शिक्षक के खिलाफ बैठी जांच
विज्ञापन

धामपुर। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि ब्लाक अल्हैपुर के गांव ढक्काकर्मचंद स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मुख्याध्यापक रघुवीर सिंह द्वारा स्कूल की पुरानी सरकारी किताबों को कबाड़ी को बेचने के मामले में वीडियो के वायरल होने के मामले में दो अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम दो दिन में जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बीएसए महेश चंद का कहना है कि किसी भी विद्यालय के मुख्याध्यापक द्वारा विद्यालय की सरकारी किताबों को बकाड़ी को बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। सरकार द्वारा पुस्तकों को विद्यालय के बच्चों को पढ़ने को निशुल्क तौर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि ऐसे में कोई शिक्षक विद्यालय की सामग्री को मनमाने तौर पर बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस में भी रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संबंधित स्कूल की वीडियो के वायरल होने के बाद दो अधिकारियों की जांच टीम बनाई है। टीम में धामपुर बीईओ विश्वजीत सिंह राठी व जिला समन्वयक बिजनौर शामिल हैं। दो दिन में इन अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed