फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वतंत्रता दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

Fri, 18 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित
नजीबाबाद । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत जलालाबाद में अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। पौधरोपण भी किया गया। उधर, आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में द्वारिकेेश शुगर इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष बीपी दीक्षित, स्कूल के प्रबंधक एसएस शेखावत, प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आकर्षण की छठा बिखेरी। समारोह में कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं एनसीसी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सेंट मेरीज स्कूल मंडावली में सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूल प्रबंधक फादर बेबी मैथ्यू, प्रधानाचार्या सिस्टर बैंसी की देखरेख में हुए समारोह में वातावरण भारत माता की जय... के नारों से गूंज उठा। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में मुख्य अतिथि वेदप्रकाश गुप्ता, स्कूल अध्यक्ष पारसनाथ जैन, चेयरमैन अनूप जैन, एमडी मीनाक्षी जैन, प्रधानाचार्य केएल दीक्षित ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed